फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सो रही महिला के जागने पर बदमाशों ने हमला किया

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। लूटपाट के इरादे से घर में घुसे बदमाशों ने महिला को लाठी-डंडे से पीटकर घायल कर दिया। पिटाई से महिला का जबड़ा टूट गया। रिश्तेदारों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डाक्टर ने आपरेशन के लिए भर्ती किया है।
विज्ञापन

हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सेमरहटा गांव निवासी राजकरन सिंह ने बताया कि उनकी समधन कमला देवी पत्नी स्व. समर बहादुर सिंह निवासी मीरमऊ थाना मलवां हैं। वह घर में नौ जून की रात सोयी थी। देर रात बदमाश छत के रास्ते उनके घर में घुसे। बदमाशों की आहट पर कमला की नींद खुल गई। तभी बदमाशों डंडे से कमला देवी पर हमला किया।
शोर सुनकर आसपास के लोगों की नींद खुली। इस पर बदमाश छत से कूदकर भाग निकले। इसके बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डाक्टर ने जबड़े के आपरेशन की सलाह दी है। प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि एफआईआर दर्ज की गई है। हमलावरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें