खागा। ठाकुरपुर मजरे कुंभीपुर की रहने वाली एक महिला ने मामूली बात को लेकर अपने पड़ोस के रहने वाले दंपती पर मारपीट करने व ईंट से पेट पर प्रहार करने का आरोप लगाया हैं। जिससे उसका गर्भपात हो गया हैं। तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के ठाकुरपुर गांव की रहने वाली रीना पत्नी सुनील ने पुलिस को बताया कि उसके परिवार की एक महिला ने अपने सौतेले बेटे की पिटाई कर दी थी, जिससे वह जख्मी हो गया था। उसने बेटे का इलाज कराया तो इस बात पर महिला ने उसे गाली देनी शुरू कर दी।
उसने विरोध किया तो महिला व उसके पति ने मिलकर उसकी पिटाई की और एक ईंट से उसके पेट पर प्रहार कर दिया। वह दो महीने की गर्भवती थी। गंभीर चोट लगने से उसका गर्भपात हो गया। गांव के लोगों ने झगड़ा बंद कराया। प्रकरण की शिकायत कोतवाली खागा में हुई है।