- प्लेटफार्म नंबर तीन में जोधपुर जाने वाली ट्रेन में चढ़ते यात्री।
- फोटो : - प्लेटफार्म नंबर तीन में जोधपुर जाने वाली ट्रेन में चढ़ते यात्री।
फतेहपुर। ठंड में ट्रेन से यात्रा करने वालों की परेशानी बढ़ गई है। कोहरे के कारण मंगलवार को दो ट्रेनें निरस्त कर दी गईं। एक दर्जन से अधिक ट्रेनें घंटों की देरी से स्टेशन पहुंचीं।
रेलवे स्टेशन पर अप-डाउन लाइन पर करीब 66 ट्रेनों का ठहराव होता है। मंगलवार को अप-लाइन की पुरी से मुंबई जाने वाली लोकमान्य तिलक और डाउन-लाइन पर ठहरने वाली नार्थ ईस्ट ट्रेन निरस्त रही। वहीं, पुरी-संभलपुर एक्सप्रेस सुबह 11:18 बजे के बजाय 3:36 बजे स्टेशन पहुंची। इसी तरह पुरी से गुनुपुर जाने वाली ट्रेन दोपहर 12:30 बजे के बजाय 2:46 घंटे की देरी से शाम 3:16 बजे आई। अप-लाइन की नार्थ ईस्ट दोपहर 1:38 बजे के बजाय शाम 3:45 बजे व कालिंदी एक्सप्रेस सुबह 10:33 बजे के निर्धारित समय के बजाय शाम 4:31 बजे स्टेशन पर आई। हावड़ा सुपर फास्ट, बीकानेर एक्सप्रेस एक-एक घंटे की देरी से स्टेशन पर पहुंचीं। स्टेशन अधीक्षक मणिशंकर मिश्रा ने बताया कि धुंध के कारण ट्रेनों का आवागमन प्रभावित हो रहा है।