फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपाइयों ने मनाई छोटे लोहिया की जयंती

Sat, 06 Aug 2016 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
विज्ञापन
शहर के सादीपुर स्थित सपा कार्यालय में जनेश्वर मिश्र की जयंती मनाते सपाई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के नेता एवं छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की जयंती पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया। साथ ही उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा करते हुए उनके बताए हुए रास्तों पर चलने का संकल्प लिया गया। शुक्रवार को शहर के सादीपुर स्थित पार्टी जिला कार्यालय में सपाइयों ने जनेश्वर मिश्र के चित्र पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन



कार्यक्रम में सपा के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव ने कहा कि सपा को बुलंदियों तक पहुंचाने में समाजवादी नेता जनेश्वर मिश्र की बड़ी भूमिका है, उन्हें छोटे लोहिया उपनाम से जाना जाता था, उनके त्याग और बलिदान को कभी पार्टी भुला नहीं सकती है। आजीवन दबे कुचले लोगों के हक की लड़ाई लड़ने वाले समाजवादी नेता की जितनी भी सराहना की जाए कम होगी। इस मौके पर पूर्व जिला महामंत्री रंजीत सिंह पटेल, कपिल यादव, जय कुमार जैकी, पप्पू सिंह, रीता प्रजापति, पालिका चेयरमैन चंद्र प्रकाश लोधी, विनोद पासवान, शकील गोल्डी, नफीसुद्दीन ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें