फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाली तोड़ने वालों पर कार्रवाई के निर्देश

Sat, 06 Aug 2016 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
विज्ञापन
निर्माण कार्यों का निरीक्षण करते एसडीएम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद के प्रशासक एवं एसडीएम ने शुक्रवार को कई मोहल्लों में चल रहे निर्माण कार्य व सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने मोहल्ला छिपहटी में निर्माणाधीन नाली को तोड़ने वाले दबंगों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश कोतवाल बिंदकी को दिया है।
विज्ञापन



एसडीएम जे एन सचान ने पालिका अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक की। इसके बाद सभी के साथ निरीक्षण के लिए निकले। नगर में जलभराव की समस्या से निजात के लिए मुगल रोड के जर्जर पड़े बड़े नाले का पक्का निर्माण कराने के निर्देश दिए हैं।

मोहल्ला छिपहटी, एनआईसी रोड में कराए गए इंटर लाकिंग खड़ंजा, नाली निर्माण का निरीक्षण कर ठेकेदार व जेई को गुणवत्ता के आधार पर काम कराए जाने के निर्देश दिए हैं। निरीक्षण के दौरान जेई प्रवीण कुमार, सफाई इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह, विशाल सिंह, करोत्तम सिंह, निर्माण प्रभारी मनोज शुक्ला भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें