गाजीपुर। बाइक सवार युवकों को मंगलवार रात तेज रफ्तार लोडर ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई। उसका साथी गंभीर रूप से घायल हुआ। पुलिस ने लोडर पकड़ा है। चालक मौके से भाग निकला। पुलिस ने हादसे की रिपोर्ट दर्ज की है।
ललौली थानाक्षेत्र के अकिलाबाद गांव निवासी लाला (18) पुत्र राजकुमार और राहुल (18) निवासी गणेशपुर थाना ललौली किसी काम से गाजीपुर के खेसहन गांव आए थे। रात करीब रात नौ बजे गांव लौट रहे थे। गाजीपुर के करसवां मंदिर के पास सामने से आए लोडर ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में लाला और राहुल गंभीर
रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टर ने लाला को मृत घोषित कर दिया। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष नीरज यादव ने बताया घटनास्थल पर हेलमेट नहीं मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।