फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ललौली में अचानक उफनाई यमुना

Sun, 21 Aug 2016 01:37 AM IST
अमर उजाला/फतेहपुर
विज्ञापन
उफनाई यमुना नदी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यमुना नदी में अचानक जलस्तर बढ़ने से तटवर्ती गांव में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। दोपहर के बाद से शाम तक करीब दो मीटर पानी ऊपर आ गया है। मुत्तौर-ललौली मार्ग के ऊपर से यमुना नदी का पानी बहने लगा है। लोग नाव से पार होकर निकल रहे हैं। ग्रामीणों का कहना कि अगर इसी रफ्तार से यमुना नदी का पानी बढ़ता रहा तो रातभर में बांदा जाने वाले हाईवे मार्ग पर पानी आ जाएगा।
विज्ञापन



लगातार एक सप्ताह से हुई तेज बारिश से यमुना नदी व नालों में बाढ़ के हालात बने हुए हैं। अचानक केन नदी का जलस्तर बढ़ने से यमुना नदी उफना गई है। मुत्तौर-ललौली मार्ग के ऊपर पानी आने से वाहनों का आवागमन बंद हो गया है। अब चार पहिया वाहनों को बहुआ होकर घूम कर आना पड़ रहा है। बाइक सवार और पैदल राहगीर नाव से पार हो रहे हैं। बाढ़ और तेज बहाव से तटवर्ती क्षेत्र में कटान भी तेज हो गया है।


तिरहार क्षेत्र के खेतों में पानी तेजी से चढ़ रहा है। इससे तिल, अरहर, उड़द, ज्वार की फसलें बर्बाद हो जाएंगी। यमुना के बाढ़ से सैकड़ों गांव के किसानों की फसलें बर्बाद हो जाएंगी। हालांकि यमुना नदी का पानी अभी खतरे के निशान से नीचे बह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें