फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवाली से पहले ग्रामीण क्षेत्र की सुधरेगी बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर दिवाली से पहले ग्रामीण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति को सुधारने में विभागीय अधिकारी जुट गए हैं। गांवों में रातभर निर्बाध बिजली देने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए ट्रांसफार्मरों की संख्या बढ़ाकर लोड कम किया जाएगा। ऊर्जा मंत्री का निर्देश जारी होने के बाद अधिकारियों ने उपकेंद्र के अवर अभियंताओं से प्रस्ताव मांगे हैं।
विज्ञापन

ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने ट्वीट के माध्यम से मुख्य अभियंताओं को निर्देश जारी किए हैं कि गांवों को सूर्यास्त से सूर्योदय तक निर्बाध रूप से बिजली आपूर्ति दी जाए। दिवाली से पहले ग्रामीण क्षेत्र की बिजली व्यवस्था में सुधार कर दिया जाए। जहां के ट्रांसफार्मर ओवरलोड हैं, वहां अधिक क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाया जाए। जरूरत के अनुसार ट्रांसफार्मरों की संख्या भी बढ़ा दी जाए।
जर्जर तार की वजह से बाधित हो रही बिजली समस्या से उपभोक्ताओं को निजात दिलाई जाए। इस पर उपखंड अधिकारी असोथर जाहिद सिद्दीकी ने कहा कि 50 ओवर लोड ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाई गई है। इनके स्थान पर अधिक क्षमता के ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। इसके अलावा जो ट्रांसफार्मर और ट्रांसफार्मर ओवरलोड हैं, उनके प्रस्ताव उपकेंद्र के अवर अभियंताओं से मांगे गए हैं। पूरा प्रयास है कि दिवाली से पहले बिजली व्यवस्था दुरुस्त करा दी जाए।
विज्ञापन

जिले में निजी नलकूप और गांवों की बिजली एक ही फीडर से दी जा रही है। इस वजह से जब फसलों की सिंचाई का काम शुरू होती है, तो फीडर की मशीन और तार ओवरलोड हो जाते हैं। कृषि के फीडर अलग होने के बाद ही जिले में बिजली की समस्या से निजात मिलेगा। फिर ओवरलोड ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने के लिए तीनों खंड के अधिशासी अभियंताओं से प्रस्ताव मांगे गए हैं। ताकि दीपावली से पहले निर्बाध रूप से बिजली आपूर्ति दी जा सके।
विज्ञापन

-आनंद प्रकाश शुक्ला, अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें