सहिली मलवां थाना क्षेत्र के बैजानी गांव की जय रानी का बेटा राजू सिंह यादव (25) पूणे में कई सालों से एक फैक्ट्री में काम करता था। पत्नी रीता देवी गांव में ही सास व देवर के साथ रहती है।
28 सितंबर की सुबह छह बजे वह कमरे में जलकर मर गया। उसके साथियों ने परिजनों को बताया कि कमरे में रखा सिलिंडर लीक कर रहा था। सुबह जैसे ही राजू ने बीड़ी जलाई आग लग गई, जिससे उसकी मौत हो गई। परिजन शव गांव लाए तो कोहराम मच गया।