फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान, बिजली बिल वसूली के नाम पर ठगी

विज्ञापन
जयराम के पुरवा में दी गयी विद्युत की फर्जी रसीद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर में सावधान, यदि आपके घर कोई बिजली बिल वसूलने आए तो सावधान हो जाएं। बिल के नाम पर फर्जी बिल दिखाकर ठगी होने लगी है। कर्मचारी बन कर ठग फर्जी रसीद भी दे रहे हैं। करीब छह माह से दर्जनों लोग शिकार बने चुके हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका सीमा के जयराम का पुरवा, बेरुईहार, मिनपुर, चौधकियापुर आदि गावों में कुछ लोग घर-घर जाकर बिजली बिल वसूल कर रहे हैं। रविवार को मामला विभाग तक पहुंचा तो अफसरों के कान खड़े हुए। यह ठग कई महीने से सक्रिय हैं। रविवार को दो लोगों ने जयराम पुरवा निवासी वृद्धा श्यामकली को अपने झांसे में ले लिया।
कहा कि उसका 33 हजार का बिल बकाया है। बिल नहीं जमा किया, तो जेल हो जाएगी। घर भी कुर्क हो जाएगा। वृद्धा घर में एक छोटी सी गुमटी रखकर गुजारा करती है। महिला ने घर से एक-एक रुपये के पांच सौ सिक्के दिए और ठगों के साथ ही बैंक जाकर 9 हजार 500 रुपये निकालकर दे दिया।
विज्ञापन

बाद में महिला ने अपने नाती को भेजकर बिजली उपकेंद्र शांति नगर भेजा। उपकेंद्र में उप्र पावर कार्पोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अनिल कश्यप को पूरा मामला बताया। पीड़ित ने बताया कि इस तरह के कई लोग पैसे दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें