फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पंचायत की 24 बीघे जमीन पर कब्जा, भूमि खुदाई की योजना बनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा में नगर पंचायत की नवीन परती और तालाबी जमीन पर लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया है। अब प्लाटिंग कर बिक्री करने की फिराक में हैं। रकबा करीब 24 बीघे का है, जिसकी कीमत लाखों में है। नगर पंचायत ने इन जमीनों पर तालाब खुदाई की योजना बनाई है।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी लालचन्द्र मौर्या ने बताया कि वार्ड नंबर 11 में गिरिजा देवी महिला डिग्री कालेज के पीछे दो गाटो में करीब 16 बीघे तालाबी जमीन है। जिस पर अवैध कब्जे हैं। इसी प्रकार जवाहर नगर मोहल्ले में आबादी के बाहर करीब आठ बीघे नवीन परती भूमि है।
उन्होंने बताया कि इन जमीनों की पैमाइश और चिह्नित करने के लिए एसडीएम को पत्र भेजा गया है। इन जमीनों की पैमाइश होते ही तालाब खुदाई का काम तत्काल शुरू कर दिया जायेगा। खुदाई की मिट्टी की बिक्री कर दी जाएगी। जेसीबी मालिकों से करार हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें