फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लावारिस इमारत ठाकुरद्वारा मंदिर हैं: मुखलाल पाल

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। भाजपा के जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल ने शहर के रेडइया में ईदगाह के पीछे स्थित एक लावारिस पड़ी इमारत को ठाकुरद्वारा मंदिर होने का दावा किया है। उन्होंने सोमवार को इमारत की साफ सफाई के साथ शुद्धिकरण करने के लिए हिंदू समाज को सुबह नौ बजे आमंत्रित किया है। फिलहाल यह इमारत काफी सालों से बंद है।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि 2012 तक यह इमारत ठाकुरद्वारा मंदिर रहा है। इसमें अब भी कमल के फूल और त्रिशूल आदि के चित्र मौजूद हैं। यह चिह्न मंदिरों में पाए जाते हैं। यह मस्जिद और मकबरों में नहीं बनाए जाते। 2012 में कुछ लोगों ने कब्जा कर इसे मकबरे का स्वरूप दे दिया है। हिंदू समाज अपने धार्मिक स्थलों पर किसी भी दशा में कब्जा बर्दाश्त नहीं करेगा। सुबह इमारत की गंगा जल से धुलाई के बाद पूजा अर्चना कर आचार्य शुद्धिकरण कराएंगे। अब ठाकुरजी के इस मंदिर में नियमित पूजा अर्चना होगी।

उधर, भाजपा की घोषणा से प्रशासन सतर्क हो गया है। इमारत पर मुस्लिमों के स्वामित्व का दावा होने के कारण प्रशासन गहनता से निगरानी कर रहा है। इस स्थल पर भारी सुरक्षा के इंतजाम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें