फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: दुकानदार को पीटकर दुकान में की तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
असोथर। थाना क्षेत्र के प्रतापनगर झाल तिराहे पर एक दुकान में सामान वापसी के विवाद में रविवार सुबह दुकानदार के साथ मारपीट की गई। कस्बा निवासी विजय बहादुर की इलेक्ट्राॅनिक सामान की दुकान है। दुकान पर सुजानपुर गांव का अमित सामान सुबह लौटाने आया था। उसने बोहनी नहीं होने पर कुछ देर बाद आने की बात कही। इस पर अमित भड़क गया और उसे गाली-गलौज करने लगा। उसे धमकी देकर चला गया। कुछ देर बाद अमित अपने भाई सुमित, दूरबीन सिंह, राजबहादुर, कन्हैया व 10–15 अन्य लोगों के साथ ट्रैक्टर से दुकान पहुंचा। उन लोगों ने लाठी-डंडे से हमला किया। हमले में दुकानदार विजय बहादुर का सिर फट गया। बीच-बचाव में बेटे को भी पीटकर घायल कर दिया। दुकान व काउंटर में तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया। थानाध्यक्ष अभिलाष तिवारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें