फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

80 लाख से होगा लाला बाजार रोड का निर्माण

विज्ञापन
सैयदबाड़ा वार्ड में लोगों मिलकर जनकरी लेते चेयरमैन प्रतिनिधि हाजी रजा - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। वार्ड 20 सैयदबाड़ा में 80 लाख की लागत से लाला बाजार रोड का निर्माण होगा। 10 लाख की लागत से नाला बनेगा। नाले का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा।
विज्ञापन

वार्ड में जरूरत के हिसाब से डस्टबिन रखे जाएंगे। सफाई व्यवस्था और दुरुस्त होगी। वार्ड की समस्याओं को जल्द दूर करने के लिए नगर पालिका आगे आया है।
अमर उजाला ने 10 जनवरी के अंक में सैयदबाड़ा वार्ड की दशा की खबर प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की थी। खबर का संज्ञान लेते हुए चेयरमैन प्रतिनिधि हाजी रजा ने टीम के साथ शुक्रवार को वार्ड का भ्रमण कर समस्याएं देखीं।
उन्होंने बजबजाती नालियां देख कर नाराजगी जताई। मौके पर सफाई कर्मचारियों को बुलाकर नालियों की सिल्ट साफ कराई। इस दौरान लोगों ने चेयरमैन प्रतिनिधि से समस्याएं बताईं, जिनके जल्द ही निराकरण का चेयरमैन प्रतिनिधि ने भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

चेयरमैन प्रतिनिधि ने बताया कि सैयदबाड़ा वार्ड में 80 लाख की लागत से जर्जर लाला बाजार रोड का निर्माण कराया जाएगा। 10 लाख की लागत से लईक के घर से तालाब तक पक्के नाले का निर्माण होगा।
नाले का काम जल्द ही शुरू होगा. जबकि लाला बाजार रोड के निर्माण में कुछ समय लग सकता है। इसके अलावा वार्ड में जगह-जगह डस्टबिन रखवाने और खराब स्ट्रीट लाइटों को बदलवाने के निर्देश भी दिए।
बताया कि अपने कार्यकाल में पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए 65 लाख की लागत से नलकूप का निर्माण कराया गया है। 10 लाख की लागत से दो सबमर्सिबल पंप लगाए गए हैं।
36 स्ट्रीट लाइटें लगाई गई हैं। सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए सफाई कर्मचारियों को हाथ ठेले उपलब्ध कराए जाएंगे। चेयरमैन के साथ सफाई निरीक्षक राकेश कुमार गौड़, सफाई प्रभारी दिलशाद अली मौजूद रहे।
सड़क ऊपर, मकान नीचे... ली जाएगी विशेषज्ञों से राय
फतेहपुर। सैयदबाड़ा की एक बड़ी समस्या सड़कों का ऊंचाई पर होना और मकान नीचे होना है। दशकों पुराने यह मकान तो आज भी वैसे हैं लेकिन यहां की सड़के हर बार बनने से ऊंची होती गई। इस कारण बारिश के समय पानी लोगों के घरों में घुसता है।
बारिश भर लोगों के सामने विकट समस्या बनी रहती है। तालाबों को भी पाट कर लोगों ने मकान बना लिए हैं। इस कारण जलनिकासी की व्यवस्था भी ध्वस्त हो चुकी है।
नगर पालिका के सामने सबसे बड़ी समस्या यहां की जलनिकासी व्यवस्था को भी दुरुस्त करना है लेकिन समस्या यह है कि आखिर इसे कैसे किया जाए। अमर उजाला के समस्या को उठाने के बाद पालिका ने इस पर विशेषज्ञों से राय लेने का मन बनाया है।
पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि हाजी रजा ने बताया कि विशेषज्ञों से राय लेकर पता किया जाएगा कि आखिर जलनिकासी की समस्या को यहां कैसे दुरुस्त किया जाए। जल्द इस पर काम शुरू होगा।

सैयदबाडा वार्ड में सफाई करते सफाई कर्मी- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें