फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1.20 लाख रुपये लूट की सूचना पर दौड़ी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हथगाम में मोबिलिटी वैन की रकम को एक मैजिक गाड़ी के चालक ने हजम करने की योजना बनाई। जिसे पुलिस ने अपनी जांच में फ्लाप कर दिया।
विज्ञापन

लूट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी चालक से पूछताछ की तो वह टूट गया और अपनी योजना बताई। पुलिस ने सीएचसी अधीक्षक से बातचीत कर तहरीर मांगी है। चालक को हिरासत में लिया गया है।
थरियांव थानाक्षेत्र के अब्दुल्लापुर घूरी गांव निवासी मंगल सिंह पुत्र जगतपाल लोधी के पास मैजिक है। जो सीएचसी हथगाम में आरबीएसके योजना के तहत संबद्ध है।
विज्ञापन

अस्पताल में मोबिलिटी वैन योजना के तहत तीन गाड़ियां और भी संबद्ध है। इन गाड़ियों की महीने की रकम मंगल सिंह के खाते में आती है। ऐसा इसलिए कि मंगल सिंह के पास सभी अभिलेख की औपचारिकता पूरी है।
जबकि अन्य वाहनों चालकों के पास अभिलेखों की कुछ कमी है। मंगल सिंह शुक्रवार सुबह अपनी मैजिक गाड़ी से हथगाम सीएचसी के लिए निकला था।
महिचा मंदिर चौकी क्षेत्र के सदियापुर-इशहाकपुर गांव के बीच मंगल ने गाड़ी रोकी और सीएचसी अधीक्षक को फोन करके बताया कि उसके पास रखा एक लाख 20 हजार रुपये जो मोबिलिटी वैन योजना का था उसे दो बदमाशों ने लूट लिया है।
यह खबर सुनते ही अधीक्षक ने महिचा मंदिर पुलिस चौकी को सूचना दी। लूट की सूचना पर चौकी इंचार्ज विवेक सिंह व इंस्पेक्टर खागा मौके पर पहुंचे और मंगल सिंह से पूछताछ की।
अलग-अलग बयान देने पर पुलिस को शंका हुई तो उन्होंने मंगल सिंह से कड़ाई से पूछताछ की। तो वह टूट गया और बताया कि लूट नहीं हुई है। वह यह रकम हजम करने के चक्कर में था।
पुलिस उसे अपने साथ लेकर कोतवाली आई और मंगल सिंह की पत्नी को पैसा लेकर कोतवाली आने को कहा। इंस्पेक्टर खागा आरके सिंह ने बताया कि पत्नी पैसा लेकर कोतवाली आ गई है। सीएचसी अधीक्षक को भी तहरीर लेकर बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें