फोटो-30-प्रेमनगर के आरामपुर बसई गांव में तालाब किनारे जुटी भीड़। संवाद
फतेहपुर। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के आरामपुर बसई गांव में सोमवार को मछली पकड़ने के दौरान तालाब में डूबने से मजदूर की मौत हो गई। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद स्थानीय गोताखोरों ने जाल डालकर शव बरामद किया।
गांव निवासी जियालाल (38) सोमवार दोपहर बाद गांव स्थित तालाब में कटिया डालकर मछली पकड़ रहा था। ग्रामीणों के अनुसार, कांटे में मछली फंसने के बाद कटिया गहरे पानी में चली गई। उसे निकालने के प्रयास में जियालाल तालाब में कूद गया। गहराई अधिक होने के कारण वह पानी में डूब गया। एक ग्रामीण ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों को बुलाया। इजूरा खुर्द से संतोष निषाद, राजेश निषाद और देशराज निषाद तथा हथगाम थाना क्षेत्र के रामेंद्र निषाद तालाब पहुंचे। गोताखोरों ने जाल डालकर तलाश शुरू की और करीब तीन घंटे बाद जियालाल का शव बरामद कर लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
फोटो-30-प्रेमनगर के आरामपुर बसई गांव में तालाब किनारे जुटी भीड़। संवाद