फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पति की डांट से क्षुब्ध महिला ने जहर खाकर दी जान

विज्ञापन
फाइल फोटो-14-विजमा देवी। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
हसवा। थरियां थाना क्षेत्र के एकारी गांव में पति की डांट से क्षुब्ध महिला ने जहर खाकर जान दे दी।
विज्ञापन

एकारी गांव निवासी जितेंद्र लोधी की पत्नी विजमा देवी (30) के बेटे अयांश (3) ने घर में बोतल में रखी दवा पी ली थी। जानकारी पर परिजन उसे निजी अस्पताल लेकर गए। इसी बात पर पति ने पत्नी को डांट दिया। इससे क्षुब्ध होकर महिला ने जहर खा लिया।
विज्ञापन

हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी पर मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए। उन्होंने ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। चौकी प्रभारी अंबरीश मिश्र ने बताया कि पति के डांटने पर महिला ने जहर खाकर जान दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें