फतेहपुर। गाजीपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव के बाबूलाल (46) का बुधवार को पेड़ पर बुधवार शाम फंदे से शव लटका मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बाबूलाल की मौत हैंगिग (लटकने) से मौत होने की पुष्टि हुई है। जबकि उसके हाथ बंधे हुए थे।
इन हालातों में बाबूलाल कैसे खुद फंदा लगाकर लटक सकता है। यह सवाल पैदा हो गया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट की एक्सपर्ट डॉक्टरों से सलाह लेने की बात कह रही है।
गांव निवासी बाबूलाल पर गांव के कुछ लोगों ने भैंस चोरी का आरोप लगाकर रविवार को थाने में शिकायत की थी। पुलिस के डर से बाबूलाल घर छोड़कर भाग निकला था। वह चोरी छिपे घर आता जाता रहा है।
बुधवार शाम पेड़ के पास उसका शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। कान, नाक व मुंह से खून निकल रहा था और दोनों हाथ पीछे बंधे थे। पत्नी सुनीता ने पति की हत्या का आरोप लगाया है।
थानाध्यक्ष हनुमान प्रताप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि हुई है। इस पर एक्सर्ट डॉक्टरों से सलाह ली जा रही है। किसी तरह का संदेह मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।