फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: सड़क हादसे में स्कॉर्पियो सवार मां और बेटा घायल

विज्ञापन
फोटो-10-घायल अनीस अहमद। संवाद
विज्ञापन
थरियांव/फतेहपुर। प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर शुक्रवार दोपहर स्कॉर्पियो में पीछे से लोडर ने टक्कर मार दी। इससे स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में स्कॉर्पियो सवार मां और बेटा घायल हो गए।
विज्ञापन


खागा कोतवाली क्षेत्र के धूमनगंज निवासी अनीस अहमद मां बदरुन्निशां के साथ शहर किसी काम से जा रहे थे। थरियांव थाना क्षेत्र के हसवा ओवरब्रिज के पास पीछे से लोडर ने स्कॉर्पियो में साइड से टक्कर मार दी। इससे स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक में टकरा गई।

स्थानीय निवासियों और पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क से हटाकर यातायात सुचारू कराया गया। प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार ने बताया कि घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


तीन सड़क हादसों में पांच घायल

जनता मोड़ बाईपास पर बाइक और साइकिल की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में साइकिल सवार जनता गांव निवासी रामनारायण पाल (65), बाइक चालक अंकित (22) गंभीर रूप से घायल हो गए। दरबेशाबाद उपकेंद्र के पास चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार उमरगहना गांव निवासी अनिरुद्ध (28) और अंशु (30) घायल हो गए। कल्यानपुर थाना क्षेत्र में जैतीखेड़ा के पास चार पहिया वाहन की टक्कर से पैदल जा रहा गांव का ही संजय (25) घायल हो गया। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फोटो-10-घायल अनीस अहमद। संवाद

फोटो-10-घायल अनीस अहमद। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें