फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैथाना ने ट्राफी पर किया कब्जा

Sun, 12 Jun 2016 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर
विज्ञापन
ट्राफी के साथ विजेता टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सुरझानपुर मोहल्ले में हो रहे हजारिया बाबा क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतिम दिन शनिवार को कैथाना और नागराज टीम के बीच फाइनल मैच हुआ। कैथाना ने मैच जीतकर ट्राफी पर कब्जा कर लिया। उप विजेता टीम को भी पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन



विजयी कैथाना टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर के मैच में 209 रन बनाए, जिसमें प्रखर ने 65, नीलेश ने 42, अनिल ने 20, इरशाद ने12 व छोटू ने 16 रन बनाए। उपविजेता नागराज टीम ने छह विकेट पर 133 रन बनाए, जिसमें गोलू ने 19, सत्येंद्र ने 48, विवेक ने 21, रामकुमार ने 17, विकास ने नौ, बच्चा और नीलू ने एक-एक रन बनाए। कैथाना टीम ने 76 रन से मैच अपने नाम कर लिया।


मैच के आयोजक सत्येंद्र सिंह ने विजयी टीम के कप्तान इरशाद को ट्राफी और 7100 रुपये देकर पुरस्कृत किया। उपविजेता टीम के कप्तान गोलू को ट्राफी और 3500 रुपये प्रदान किए। दोनों टीम के खिलाड़ियों को एक-एक शर्ट दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें