फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपियों ने मुकदमे के वादी पर की फायरिंग

Sun, 12 Jun 2016 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर
विज्ञापन
थरियांव थाने में पहुंचे ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थरियांव थाना के प्रयागदासपुर के मजरा घूरी गांव में भाई की हत्या के मुकदमे में वादी राजन सिंह पर शुक्रवार रात फायरिंग हुई। अचानक फायरिंग की आवाज से पूरे गांव में दहशत फैल गई। गांव के लोग इकट्ठा हुए, लेकिन आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों की तलाश की। मामले को लेकर शनिवार को ग्रामीणों ने एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर थाने का घेराव किया।
विज्ञापन



बता दें कि राजन सिंह के भाई राजू लोधी की शादी थरियांव थाना के ही उदईसरांय गांव निवासी रेखा देवी के साथ हुई थी। छह बीघा जमीन मिलने की वजह से राजू ससुराल में रहता था। 16 मई को राजू का शव संदिग्ध हालत में मिला था। भाई राजन की तहरीर पर पुलिस ने रेखा और उसके ममेरे भाइयों राम सिंह व रामसिया के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की थी।

राजन सिंह ने शनिवार को बताया कि वह रात शौच क्रि या के लिए घर में पीछे झाड़ियाें के पास जा रहा था, उसे कुछ लोगों के बातचीत करने की आहट सुनाई दी, उसने दूर से ही उन्हें टोका। तभी उस पर फायरिंग कर दी गई। चीखपुकार कर वह घर की ओर भागा। गांव के लोग इक ट्ठा हो गए।
विज्ञापन


खबर पुलिस कंट्रोल रूम में दी गई। एसओ मनीष पांडेय मौके पर पहुंचे। खोजबीन के दौरान दो खाली कारतूस मिले। दो ट्रैक्टरों में ग्रामीण दोपहर को थाने पहुंचे। ग्रामीणों ने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। ग्रामीणों एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर हंगामा किया। राजन सिंह ने आरोप लगाया कि हमलावर भाई के हत्यारोपी रहे हैं। एसओ ने किसी तरह से मामले को शांत कराया। एसओ ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें