फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: 16 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले, दो लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने 16 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। इनमें दो उपनिरीक्षकों को जनहित में लाइन हाजिर किया गया है। ज्वालागंज चौकी प्रभारी पंकज कुमार सिंह को हाईकोर्ट संबद्ध होने के कारण पुलिस लाइन भेजा गया है।
विज्ञापन

शिकायतों के चलते थरियांव थाने के उपनिरीक्षक विनोद कुमार और सुल्तानपुर घोष थाने के उपनिरीक्षक बृजबिहारी को भी लाइन हाजिर किया गया है। यूपी-112 में तैनात रामराज पाल को औंग और श्याम सूरत यादव को धाता थाने भेजा गया है। किशनपुर थाने से सालिक राम शुक्ला का तबादला सुल्तानपुर घोष किया गया है। सुमित तिवारी को चंदापुर से बहुआ चौकी प्रभारी बनाया गया है।
पुलिस लाइन से धीरेन्द्र कुमार पांडेय को सौंरा चौकी प्रभारी और पुष्पराज सिंह को ज्वालागंज चौकी प्रभारी बनाया गया है। वहीं सूरज सिंह और मनधीर सिंह को धाता, विकास कन्नौजिया को चंदापुर चौकी प्रभारी, राजेश कुमार पाठक को किशनपुर और मुकुंद जी पांडेय को कल्यानपुर भेजा गया है। विष्णु दयाल पांडेय और जाफरगंज के हरिश्चंद्र शुक्ला को न्यायालय सुरक्षा में तैनाती दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें