फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबाड़ की दुकान से बिक रही नकली शराब धरी गई

Mon, 22 Aug 2016 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी व बरामद शराब। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चांदपुर थाना क्षेत्र के अमौली कस्बे में कबाड़ की दुकान की आड़ में संचालित हो रहे अवैध शराब ठेके को पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस ने ढाई लाख रुपये कीमत बरामद देशी अंग्रेजी शराब के साथ संचालक दीपक तोमर को गिरफ्तार किया है। शराब नकली होने का दावा किया है।
विज्ञापन



एसओ अनूप सिंह ने बताया कि दीपक तोमर अमौली कस्बे के रहने वाले है और कबाड़ की दुकान चलाते हैं, उनकी दुकान से शराब बेचने की खबर मिली थी। दुकान में शनिवार रात को छापेमारी की गई। वहां से दो आरोपी सीटू और मोनी फरार हो गए।


शराब की कीमत करीब ढाई लाख रुपये होगी। 38 पेटी देशी शराब 1900 क्वार्टर और 20 पेटी अंग्रेजी शराब 900 क्वार्टर की बरामदगी हुई। प्राथमिक जांच में शराब नकली निकली है। ठिकाने से दो किलो यूरिया भी मिली है। जिसका इस्तेमाल नकली शराब बनाने में किया जाता है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। वहीं दीपक को जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें