फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिम से लौट रहे युवक की जनरथ की टक्कर से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जिम से कसरत करके लौट रहे बाइक सवार युवक को बुधवार रात जनरथ एक्सप्रेस बस ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। भीड़ ने शहर के अंदर बसों का संचालन रोकने की मांग को लेकर कोतवाली के बाहर हंगामा कर दिया। पुलिस कर्मियों से भीड़ की नोकझोंक भी हो गई। सीओ ने कार्रवाई का आश्वासन देकर भीड़ को शांत कराया।
विज्ञापन

शहर के कटरा अब्दुल गनी मोहल्ला निवासी मोहम्मद साजिद (28) पक्का तालाब पर बाइक से जिम में कसरत करने गया था। देर शाम वह लौटते समय बरदाही बाजार के पास लखनऊ से बांदा जा रही जनरथ बस ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक से साजिद उछलकर रोड पर गिरा, जिससे उसकी मौत हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने बस चालक को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज सतपाल सिंह ने शव को मोर्चरी भेज दिया।
सूचना मिलने पेर मृतक के पिता मोहम्मद हनीफ और मोहल्ले के लोग कोतवाली पहुंच गए। चालकों पर शहर में बस तेज चलाने और बसों के शहर में प्रवेश पर रोक की मांग करते हुए हंगामा कर दिया। बसों को पंचर करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

कोतवाली पहुंचे सीओ सिटी डीसी मिश्रा ने कार्रवाई का आश्वासन देकर भीड़ को शांत किया। बसों के संचालन के लिए एआरएम से बातचीत करने का आश्वासन भी दिया। सदर विधायक सीपी लोधी भी कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने रात में पोस्टमार्टम कराने की बात कही। जिस पर सहमति बनी। सीओ सिटी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
नवनीत सेहरा बने सदर एसडीएम
फतेहपुर। डीएम अपूर्वा दुबे ने सदर एसडीएम नंद प्रकाश मौर्या को सदर एसडीएम पद से हटाया है। उनकी जगह प्रभारी जिला विकास अधिकारी नवनीत सेहरा को एसडीएम पद पर तैनात किया है। नंद प्रकाश को एसडीएम न्यायिक पद तैनाती दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें