फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: घर से जेवर और नकदी चोरी, पूर्व किरायेदारों पर आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ललौली। थाना क्षेत्र के बहुआ कस्बे में महिला के कमरे का ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवर और नकदी चोरी कर ली गई। महिला ने पूर्व में रहने वाले किरायेदारों पर चोरी का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बहुआ कस्बा निवासी ऊषा देवी ने पुलिस को बताया कि पति देशराज कश्यप बाहर रहते हैं। वह तीन बेटियों और एक बेटे के साथ घर में रहती है। तीन दिन पहले वह रिश्तेदार के घर गई थी। शनिवार को लौटने पर घर में चोरी की जानकारी हुई। महिला का आरोप है कि उसके घर में न होने के दौरान छत के रास्ते चोर घुसे और कमरे में रखी अलमारी का लॉकर तोड़ दिया।
चोर सोने की झुमकी, चेन, बेसर, मंगलसूत्र, कंगन, दो जोड़ी पायल, हाफपेटी, करधनी और 50 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। महिला ने आरोप लगाया कि फेरी लगाने वाले दो युवकों ने 15 मई को कमरा किराए पर लिया था। करीब 15 दिन पहले दोनों कमरा खाली कर चले गए थे। दोनों घर से अच्छी तरह परिचित थे इसलिए उन्होंने ही घटना को अंजाम दिया है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद राव ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें