फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइन हाजिर सिपाही ने जहर खाया, रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। पुलिस लाइन में तैनात सिपाही ने मंगलवार को जहर खा लिया। उसकी हालत बिगड़ गई। जिला अस्पताल से सिपाही को कानपुर हैलट के लिए रेफर किया गया है। वह वीवीआईपी ड्यूटी के बाद लाइन हाजिर चल रहा था।
विज्ञापन

बनारस के चोला थाना क्षेत्र का रहने वाला अजय कुमार गौड़ (26) 2016 बैच का सिपाही है। उसने करीब चार बजे पुलिस लाइन में जहर खा लिया। सहकर्मी उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां सिपाही ने बताया कि वह दमा रोग से ग्रसित है। बीमारी से परेशान होकर उसने कीटनाशक पीया है। सिपाही की पत्नी महोबा में अध्यापक है। तभी सिपाही ने एसपी को महोबा स्थानांतरण के लिए प्रार्थना पत्र दिया था।
सहकर्मियों के बीच लाइन हाजिर के बाद सजा मिलने से परेशान होने के कारण आत्महत्या की कोशिश की चर्चा रही। सीओ लाइन अनिल कुमार जिला अस्पताल पहुंचे। सीओ ने बताया कि सिपाही लाइन हाजिर चल रहा था। बीमारी से परेशान होकर ऐसा कदम उठाया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें