बिंदकी। बिजली के पोल पर आ रहे करंट की चपेट में आकर गाय की मौत हो गई। जानकारी पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुगल रोड जाम लगाकर प्रदर्शन किया।
मोहल्ला कजियाना में बिजली के पोल में आ रहे करंट की चपेट में आकर गाय की मौत हो गई। घटना का पता चलने पर बजरंग दल के कार्यकर्ता आक्रोशित होकर मौके पर एकत्र हो गए। बजरंग दल ने आरोप लगाया कि एक महीने के भीतर चार से अधिक गायों की करंट से मौत हो चुकी है, फिर भी विद्युत विभाग के जिम्मेदार लापरवाही बरत रहे हैं।
कार्यकर्ताओं ने मुगल रोड हाईवे में खजुहा चौराहे पर जाम लगा कर प्रदर्शन करने लगे। इससे लगभग आधे घंटे हाईवे जाम रहा। सूचना पर विभाग के एसडीओ प्रशांत शुक्ला ने मौके पर पहुंच कर समस्या को हल कराने का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया।