फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंचाई कर्मचारियों ने शुरू की हड़ताल, किया धरना प्रदर्शन

Wed, 25 Mar 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मिनिस्टीरियल एसोसिएशन इरिगेशन डिपार्टमेंट के कर्मचारियों की नौ सूत्रीय मांगों का निराकरण न होने पर मंगलवार को कर्मचारियों ने प्रांतीय आह्वान पर हड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन


उन्होंने सिंचाई विभाग निरीक्षण भवन के आगे प्रदर्शन भी किया। इरिगेशन डिपार्टमेंट के अध्यक्ष मनोज कुमार ने सभी कर्मचारियों से हड़ताल में हिस्सा लेकर सफल बनाने की अपील की।

प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे जिलाध्यक्ष कृतार्थ सिंह ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर शासन को नौ सूत्रीय ज्ञापन दिया गया था, जिसमें प्रधान सहायक पद निर्गत करने, कर्मचारियों की कालोनियों का आवंटन और धन आवंटन में हेराफेरी बंद करने आदि मांगें की गईं थीं, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई। अब कर्मचारियों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अब समस्याओं को हल कराकर ही दम लेंगे।
विज्ञापन


इस मौके पर नौशाद खां, मनोज कुमार वर्मा, एमडी गुप्ता, अहमद रजा खां, कुसुम तिवारी, आशीष, प्रवेश, रामकिशोर, रामकुमार, रोहित, प्रेम नरायन, अंजू मिश्रा, लक्ष्मी देवी, विनय तिवारी, दिवाकर यादव, राजेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें