फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहिया जयंती पर सपा कार्यकार्ताओं ने सपनों को पूरा करने का लिया संकल्प

Tue, 24 Mar 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवार्टी पार्टी ने डा. राममनोहर लोहिया की जयंती धूमधाम से मनाई गई। सोमवार को शहर के सादीपुर स्थित पार्टी जिला कार्यालय में डा. लोहिया के चित्रपर माल्यार्पण करके गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में उनके अधूरे सपने साकार करने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन



उधर, लोहिया वाहिनी ने जिला अस्पताल में रोगियों को फल वितरित करके लोहिया का जन्मदिन मनाया।गोष्ठी में जहानाबाद विधायक मदनगोपाल वर्मा ने कहा कि डा. लोहिया समाजवादी विचार धारा के अनुयायी थे।

उन्हीं का अनुकरण करके सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने पार्टी को इस स्तर तक पहुंचाने में सफलता हासिल की है। हम सभी का दायित्व बनता है कि डा. लोहिया के पदचिन्हों में चलकर उनके अधूरे सपनों का साकार करने में मददगार बनें।
विज्ञापन


गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए सपा के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी विचार धारा से जुड़कर देश, प्रदेश और समाज का विकास किया जा सकता है।

देश में एक मात्र मुलायम सिंह ऐसे नेता हैं, जो समाजवादी विचार धारा से जुड़े हैं। उन्हीं की विचारधारा से सपा आगे बढ़कर बुलंदियों त क पहुंची है। गोष्ठी का संचलन जिला महासचिव मोईन खां ने किया।

इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष जयकुमार जैकी, पूर्व जिलाध्यक्ष रामेश्वर दयाल दयालू, महेंद्र बहादुर सिंह बच्चा, रीता प्रजापति, केतकी सिंह यादव, भोला यादव, रेशमा सिद्दीकी, ओमप्रकाश गिहार, धर्मेद्र सिंह भदौरिया, नफीस उद्दीन आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। उधर, लोहिया वाहिनी की जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद आजम खां के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल में रोगियों को फल वितरित किए। इस मौके पर अमर सिंह, सुंदरम शुक्ला, धर्मेंद्र यादव , मोहम्मद अनीश, शिवम त्रिवेदी, युगराज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें