फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: सिचाई विभाग के कर्मचारियों ने प्रमुख अभियंता का फूंका पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। मिनिस्टीरियल एसोसिएशन एरिगेशन डिपार्टमेंट की जनपद शाखा ने मंगलवार को प्रमुख अभियंता परिकल्प एवं नियोजन की तानाशाही, भ्रष्टाचार एवं कर्मचारियों के उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाई। संघ की मांगों की झूठी आख्या शासन को भेजने के विरोध में नहर कालोनी रैली प्रदर्शन किया और फिर संघ भवन के सामने प्रमुख अभियंता आलोक कुमार जैन का पुतला फूंका।
विज्ञापन

पुतला दहन के बाद पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने नहर कालोनी में घूम-घूमकर नारेबाजी की। कार्यक्रम में अध्यक्ष कुसुम तिवारी, जनपद सचिव नीलम कुमार सरोज, रविप्रकाश साहू, उपाध्यक्ष रामकुमार वर्मा, विमल कुमार, महिला उपाध्यक्ष सुधा, संगठन मंत्री ओमप्रकाश, कोषाध्यक्ष संगीता देवी, फेडरेशन अध्यक्ष रामकिशोर यादव, उपाध्यक्ष राजेंद्र अग्रहरि, एवं सिचाई संघ के अध्यक्ष जेपी यादव, चतुर्थ श्रेणी के अध्यक्ष हंसराज के अतिरिक्त शिवप्रसाद, विनय तिवारी अमित द्विवेदी, अमरीश सिंह, मनीष तिवारी, अंकुश सविता, अमित कुमार शुक्ला, दिवाकर यादव, अहमद रजा खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें