फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: दिनचर्या को सुधारें, तनाव के कारण होता है मानसिक रोग

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर विकास भवन सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान दिनचर्या को दुरुस्त रखने के विषय में चर्चा की गई। साथ ही बताया गया कि तनाव के कारण मानसिक रोग होता है।
विज्ञापन

मंगलवार को हुए कार्यक्रम का उद्घाटन खागा विधायक कृष्णा पासवान, डीएम सी. इंदुमती, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव नित्या पांडेय और सीडीओ सूरज पटेल ने फीता काटकर किया। मूकबधिर छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुति की। विधायक ने बताया कि मानसिक रोग तनाव के कारण होता है।
उन्होंने बेटियों पर चर्चा करते हुए कहा कि बेटियां बेटों से हर क्षेत्र में आगे हैं। डीएम ने बताया कि अगर मानसिक रूप से कोई स्वस्थ्य नहीं है तो शारीरिक रूप से भी वह स्वस्थ्य नहीं होगा। उन्होंने कहा कि हमारे समाज की सबसे पीड़ादायक बात यह हैं कि लोग बिटिया होने पर तनाव में आ जाते हैं, जबकि बिटिया आज हर क्षेत्र में कीर्तिमान गढ़ रही हैं।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने बताया कि सात वर्ष से 12 वर्ष के बीच का बच्चा अगर कोई अपराध करता है तो उसकी मनोचिकित्सक जांच कराएं। यदि उसकी मानसिक स्थिति सही नहीं है तो वह अपराध की श्रेणी में नहीं आता। मानसिक रोग विशेषज्ञ रिंकी लकड़ा ने मानसिक रोगों और इससे बचाव पर प्रकाश डाला। विधायक ने सराहनीय कार्य करने वाली 30 आशा कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही 20 दिव्यांग बच्चों को दिव्यांगता प्रमाणपत्र दिया। इस अवसर पर एसीएमओ डाॅ. इश्तियाक अहमद, सीएमएस महिला डाॅ. रेखारानी, सीएमएस पीके सिंह, डीपीएम लाल चंद गौतम, जिला सूचना अधिकारी आरएस वर्मा सहित आशा कार्यकर्ता और छात्राएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें