फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: नर्सिंग होम में युवक की मौत के मामले की जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। एक पखवारे पूर्व सड़क हादसे में घायल युवक की सोमवार को मौत के मामले में सीएमओ के निर्देश पर नर्सिंग होम की जांच शुरू कर दी गई। परिजन ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया था।
विज्ञापन

असोथर थानाक्षेत्र के बर्रा बगहा मजरे सरकंडी निवासी बुद्धराज छह जनवरी को सड़क हादसे में घायल हो गया था। उसे असोथर सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया था। परिजन ने लोधीगंज स्थित न्यू अल कबीर हॉस्पिटल में भर्ती कराया था जहां से 13 जनवरी को बुद्धराज को छुट्टी दी गई थी। परिजन हालत बिगड़ने पर सोमवार को नर्सिंग होम लेकर पहुंचे जहां इलाज दौरान बुद्धराज की मौत हो गई। परिजन ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। पोस्टमार्टम हाउस में भाई रामऔतार ने बताया कि ऑपरेशन के नाम पर नर्सिंग होम में ढाई लाख रुपये लिए गए थे। सही से ऑपरेशन न होने की वजह से भाई की मौत हुई है। एसीएमओ डाॅ. इश्तियाक अहमद ने बताया कि डॉक्टर पीके सिंह को नर्सिंग होम की जांच सौंपी गई है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें