फाइल फोटो-38-कय्यूम। स्रोत परिजन
- फोटो : 1
हुसैनगंज। डलमऊ रोड पर भखुआ चौराहा के पास किसी वाहन ने बाइक सवार दोस्तों को मंगलवार शाम टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस को बाइक सवारों का हेलमेट नहीं मिला है।
सदर कोतवाली के पीरनपुर कबाड़ी मार्केट निवासी कय्यूम (18) दोस्त इम्तियाज (26) के साथ रायबरेली गए थे जहां से लौटते समय थानाक्षेत्र के डलमऊ रोड पर भखुआ चौराहा के पास किसी वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। पुलिस ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया जहां कय्यूम को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं इम्तियाज को जिला अस्पताल रेफर किया गया। कय्यूम के पिता निसार ने बताया कि बड़े बेटे अंसार की ससुराल रायबरेली के डलमऊ घुरूवारा में हैं। वहां से बेटा साथी के साथ घर आ रहा था। बेटा पांच भाइयों में सबसे छोटा था। हादसे से मां मीना बानो व बहन रिहाना का हाल बेहाल है। प्रभारी निरीक्षक आलोक पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम हाउस में शव रखवाया गया है। हादसा करने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।