फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: मुख्यमंत्री आवास में तैनात इंस्पेक्टर की हृदयगति रुकने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी। मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात इंस्पेक्टर की हृदयगति रुकने से मौत हो गई। उनकी मौत की सूचना पर गांव में शोक की लहर दौड़ गई। उनका शव दोपहर बाद गांव पहुंचा। गांव में शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन

बाबूपुर गांव निवासी इंस्पेक्टर अखिलेश उमराव (50) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास की सुरक्षा ड्यूटी में तैनात थे। मंगलवार रात करीब 12 बजे उनके सीने में तेज दर्द उठने से हालत बिगड़ गई। उन्हें नर्सिंग होम ले गए। डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनका शव गांव पहुंचा। पैतृक खेत में शव का अंतिम संस्कार हुआ। उनकी पत्नी किरण लखनऊ में आंगनबाड़ी केंद्रों की सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत हैं।

शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते बसपा कार्यकर्ता  । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें