फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैनाल रोड पर लड़की को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। कैनाल रोड पर सब्जी खरीदने पहुंची एक 10 साल की बच्ची को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। जबकि बड़ी बहन घायल हो गई। हादसे की खबर पर घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

खागा कस्बा के कमला नगर, सरस्वती बाल मंदिर इंटर कॉलेज के पास रहने वाले अशोक पांडेय की बेटी वैष्णवी (12) व छोटी बेटी पायल (10) सोमवार की शाम को सब्जी लेने के लिए कैनाल रोड पर पहुंचीं। नगर पंचायत वाली पटरी पर ट्रांसफार्मर के पास वह खड़ी थीं, तभी मौरंग लादकर आ रहे एक ट्रैक्टर ने पायल को टक्कर मार दी।
जबकि वैष्णवी भी चपेट में आकर जख्मी हो गई। हादसा होते ही भीड़ लग गई और पुलिस भी तुरंत आ गई। आनन-फानन में पायल को पुलिस अपनी गाड़ी में लादकर हरदो अस्पताल पहुंची। जहां डॉक्टर ने उसे मृत बताया। यह सुनकर परिजन बिलख पड़े। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया है। इंस्पेक्टर खागा संतोष शर्मा ने बताया कि ट्रैक्टर व चालक को पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें