मंगलवार को एसडीएम शिव प्रसाद व सीओ अनुराग दर्शन ने सर्किल के पुलिस
फोर्स व आबकारी इंस्पेक्टर बिंदकी प्रवीण कुमार, फतेहपुर, रवींद्र प्रसाद,
खागा दिनेश खरे को लेकर बकेवर थाना क्षेत्र के गांव तिवारीपुर में रूप
नारायन लंगड़ के यहां छापेमारी कर सौ क्वाटर कच्ची शराब बरामद कर एक ड्रम
अधबनी शराब नष्ट कराया। इसके बाद ग्राम मुरारपुर में अमर सिंह उर्फ बबलू
पटेल के बाग से दस लीटर कच्ची शराब बरामद कर अधबनी शराब को नष्ट क रा दिया।
यहां पकड़े गए अभियुक्तों को मुचलके में छोड़ दिया गया।
थाना जहानाबाद
क्षेत्र के गांव घनश्यामपुर, नोनारा, सिठर्रा कंजरन डेरा में जब टीम छापा
डालने पहुंची तो इस धंधे में लिप्त लोगों को जानकारी हो जाने पर वह गांव
छोड़कर भाग गए। आबकारी इंस्पेक्टर प्रवीण ने बताया कि यहां से दो सौ लीटर
कच्ची शराब बरामद करने के साथ ही अधबनी शराब नष्ट की गयी है। सीओ ने बताया
कि किसी भी सूरत में कच्ची शराब क्षेत्र में बिकने नहीं दी जाएगी, यह
छापेमारी की कार्रवाई बराबर चलती रहेगी। उन्हाेंने कहा कि कच्ची शराब के
बारे में मोबाइल नंबर 9454401288 जानकारी दे सकते हैं।