फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करोड़ों की ठगी करने वाली कंपनी पर एफआईआर का आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। बीमा के नाम पर लोगों से करोड़ों की ठगी कर फरार हुई कंपनी पर अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने एफआईआर के आदेश दिए हैं। मामले में कंपनी का ही एक बीमा एजेंट न्यायालय के समक्ष बतौर वादी प्रस्तुत हुआ और पूरे फ्राड की जानकारी कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत की, जिसके बाद अदालत ने कंपनी के अधिकारियों पर एफआईआर के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

चंडीगढ़ की रियल विजन लैंड डेवलपर्स इंफ्राटेक लिमिटेड कंपनी की फतेहपुर शाखा ने साल 2014 में बुलेट चौराहे के पास अपना दफ्तर खोला। जिले में दाखिल होते ही कंपनी ने सबसे पहले लोगों को अपने बीमा प्लान में निवेश करके मुनाफा कमाने का ख्वाब दिखाया। इसके बाद बड़े पैमाने पर गांव-गांव अपने एजेंट तैयार किए।
एजेंटों ने आमजन से बीमा कराने के नाम पर करोड़ों का निवेश कंपनी में कराया। कंपनी ने लोगों में विश्वास जमाने के लिए अपने बीमा अभिकर्ताओं को लाभ भी कमवाया। तकरीबन पांच साल तक अच्छीखासी रकम वसूलने के बाद कंपनी 28 मार्च 2019 को रातोंरात फरार हो गई। लोगों को सुबह कंपनी का कार्यालय खाली मिला। जिसके बाद से कंपनी के ही बीमा अभिकर्ता उमाकांत त्रिवेदी निवासी हाजीपुर गंग थाना हुसैनगंज ने कंपनी के विरुद्घ धोखाधड़ी की एफआईआर कराने के लिए पुलिस-प्रशासन से संपर्क किया। जब कहीं से बात नहीं बनी तो उन्होंने अदालत का दरवाजा खटखटाया।
विज्ञापन

उमाकांत ने अपने अधिवक्ता शाश्वत गर्ग के जरिए अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार की अदालत में अपना पक्ष रखा। अदालत ने इस मामले में कंपनी के प्रबंधक निदेशक विनोद कुमार सिंह निवासी जौनपुर, प्रदीप कुमार वर्मा निवासी नासिरपुर, सदर कोतवाली और हुसैनगंज थानाक्षेत्र के बेरागढ़ीवा निवासी बाबू सिंह विश्वकर्मा पर एफआईआर दर्ज करने के आदेश कोतवाली पुलिस को दिए हैं। मामले की न्यायालय में पैरवी कर रहे
अधिवक्ता शाश्वत गर्ग ने बताया कि वादी उमाकांत के साथ तकरीबन 50 बीमा अभिकर्ताओं ने लिखित रूप से कंपनी के फ्राड को लेकर अपना पक्ष रखा है। जिसमें 50 बीमा अभिकर्ताओं द्वारा सैकड़ों लोगों से सात करोड़ से अधिक की धनराशि कंपनी में जमा कराए जाने की बात सामने आई है। कंपनी ने देशभर के कई हिस्सों में अपनी शाखाएं संचालित कर रखी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें