फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर में 22 लाख की ठगी के आरोपी को जेल भेजा

विज्ञापन
ठगी का आरोपी भारतेंदु गुप्ता - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बकेवर। दवा एजेंसी की फर्जी फर्म बनाकर लोगों को ठगी का शिकार बनाने वाले कानपुर के आरोपी को पुलिस ने जेल भेजा है। आरोपी की पत्नी भी मामले में नामजद है। पुलिस आरोपी को दो दिन पहले पकड़ कर लाई थी।
विज्ञापन

बकेवर थाना क्षेत्र के हिरइयाखेड़ा निवासी राजेश कुमार और बिंदकी कोतवाली ठठराही मोहल्ला निवासी बृजेश शर्मा मेडिकल कारोबारी हैं। दोनों दस माह पहले ठगी के शिकार हुए थे। कारोबारियों ने कानपुर के यशोदा नगर वाई ब्लॉक निवासी भारतेंदु गुप्ता और उसकी पत्नी दीपा गुप्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दोनों से 22 लाख रुपये की ठगी हुई थी। पुलिस भारतेंदु गुप्ता को 31 अक्तूबर को कानपुर से गिरफ्तार कर लाई थी। सीओ बिंदकी योगेंद्र मलिक ने आरोपी से पूछताछ की। आरोपी को धोखाधड़ी, धन हड़पने, फर्जी दस्तावेज से गुमराह करने और जान से मारने की धमकी और एससी-एसटी एक्ट का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। थानेदार जयचंद्र भारती ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने जेल भेजा गया है। उसकी पत्नी की तलाश हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें