फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मारक जीर्णोद्धार के नाम पर हुआ अवैध निर्माण ढहाया

विज्ञापन
विज्ञापन
चौडगरा। साई गांव में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के स्मारक का जीर्णोद्धार करने के नाम बने कमरे बुलडोजर से ढहा दिए गए। सोमवार को तहसील प्रशासन ने पुलिस के साथ पहुंचकर अवैध निर्माण ध्वस्त कराया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के पौत्र ने प्रशासन की इस कार्रवाई को गैर कानूनी बताया है।
विज्ञापन

मलवां ब्लाक के साईं गांव में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कामता प्रसाद तिवारी का स्मारक बना है। स्मारक में उनकी प्रतिमा सटा एक कमरा बना है।
स्मारक के पीछे जीर्णोद्धार के नाम पर दो कमरों का निर्माण सेनानी के पौत्र कमलाकांत तिवारी ने कराया है। इसे सोमवार को तहसील प्रशासन ने पुलिस के साथ मिलकर ध्वस्त करा दिया।
लेखपाल उमेश पटेल ने बताया कि स्मारक व नवनिर्मित कमरे की जमीन कागजों में नवीन परती दर्ज है। मना करने के बाद भी निर्माण कराया गया। अवैध निर्माण का मुकदमा भी एक महीने पहले दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

एसडीएम के आदेश पर नायब तहसीलदार धनेंद्र सिंह, कानूनगो सुनील तिवारी, थानाध्यक्ष अनुरुद्ध कुमार द्विवेदी ने यह कार्रवाई पूरी की। सेनानी के पौत्र कमलाकांत तिवारी ने बताया कि कागजों में डेढ़ बिस्वा जमीन दर्ज है।
विज्ञापन

उसी में कमरे बनवाए थे। प्रशासन ने बगैर सूचना दिए बुलडोजर चलवा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें