लखनऊ स्थित सपा पार्टी कार्यालय में सपा मुखिया अखिलेश यादव के साथ पीड़ित परिवार समेत पार्टी के स
- फोटो : लखनऊ स्थित सपा पार्टी कार्यालय में सपा मुखिया अखिलेश यादव के साथ पीड़ित परिवार समेत पार्टी के सदस्य। (समाजवादी पार्टी एक्स)
खागा (फतेहपुर)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में खागा के बहलोलपुर एलई निवासी शिवबरन पासवान व उसकी पत्नी से मुलाकात की। उन्होंने पीड़ितों के साथ अमानवीय घटना की निंदा करते हुए एक लाख रुपये का चेक प्रदान किया।
अखिलेश यादव ने कहा कि अगर भाजपा साजिश कर शिवबरन का घर गिराती है तो समाजवादी पार्टी उसके के लिए जमीन की व्यवस्था कर उसके लिए घर बनाने का काम करेगी। सपा के प्रदेश के एक्स पर सूचना पोस्ट की गई है। 27 दिसंबर को शिवबरन पासवान पर धर्म परिवर्तन कराने व ईसाई धर्म का प्रचार करने का आरोप लगाते हुए हिंदू संगठन के लोगों ने उसके साथ मारपीट कर उसका सिर मुंडवाकर गांव में घुमाया था। उसके बाद मामला तूल पकड़ गया था। कोतवाली खागा में शिकायत के बाद राजस्व विभाग द्वारा शिवबरन के घर व खलिहान की पैमाइश की गई। कोतवाली में दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ था।