फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: जिलाधिकारी ने दिए अवैध पार्किंग के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने सर्विस रोड पर वाहनों की अवैध पार्किंग को लेकर नाराजगी जताई। कहा कि सर्विस रोड पर अवैध पार्किंग किसी भी दशा में न होने पाए। सड़क किनारे पार्किंग करने वालों पर कार्रवाई की जाए। उन्होंने एआरटीओ एवं पुलिस विभाग को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में शुक्रवार को जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाधिकारी रविंद्र सिंह ने सड़क सुरक्षा से संबंधित पिछली बैठक में दिए गए निर्देश के अनुपालन आख्या की समीक्षा की। उन्होंने सड़क सुरक्षा को लेकर शाह-बहुआ कस्बे में सर्विस रोड बनाने के लिए शासन को प्रस्ताव बनाकर भेजने के लिए एनएचएआई रायबरेली को निर्देश दिए।
कहा कि लखनऊ बाईपास व खागा-नौबस्ता बाईपास के अंडरपास के नीचे अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पुलिस एवं परिवहन विभाग सुनिश्चित करे और रिपोर्ट से अवगत कराए। कार्यदायी संस्थाएं जरूरी प्रतीक चिह्नों, सफेद पट्टी व रैंबल्स आदि का कार्य कराएं। प्रयागराज में लगने वाले महाकुंभ मेले को लेकर डायवर्जन मार्ग से पहले प्रतीक चिह्न और बोर्ड लगवाएं।
विज्ञापन

एनएचएआई कानपुर के पदाधिकारी से कहा कि जिलापूर्ति अधिकारी से समन्वय बनाकर नेशनल हाईवे स्थित पेट्रोल पंपों पर कुछ दूर पहले ही साइन बोर्ड लगवाना सुनिश्चित करें। नेशनल हाईवे के टोल फ्री नंबर 1033 का प्रचार-प्रसार कराया जाए।
बेसिक शिक्षा अधिकारी भारती त्रिपाठी व जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार से कहा कि स्कूली वाहनों का फिटनेस प्रमाणपत्र होना आवश्यक है। वाहन चालकों द्वारा यातायात नियमों का बार-बार उल्लंघन करने पर ड्राइविंग लाईसेंस निरस्त करने की कार्रवाई करें। इस मौके पर एडीएम एफआर अविनाश त्रिपाठी समेत कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें