फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की गैंगरेप के बाद हत्या: सऊदी में बैठे पति ने कराया कत्ल...भाई को सुपारी देकर मरवा डाला, वजह चौंकने वाली

Tue, 23 Jan 2024 02:09 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, फतेहपुर

सार

फतेहपुर के ललौली थाना इलाके में निर्माणाधीन मकान के सीवर टैंक से मिली महिला की लाश के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सऊदी अरब में मौजूद महिला के पति ने अवैध संबंध के शक में चचेरे भाई से वारदात को अंजाम दिलाया था। 
विज्ञापन
Husband got murder - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर के ललौली थाना इलाके के एक सीवर टैंक से शनिवार को मिले महिला के शव के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को हत्या और दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है। सऊदी अरब में मौजूद महिला के पति ने तीन लाख रुपये में चचेरे भाई के माध्यम से पत्नी की हत्या कराई थी। 
विज्ञापन


पति को पत्नी पर जेठ से अवैध संबंध का शक था। चचेरे भाई ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर पहले महिला से दुष्कर्म किया और इसके बाद उसकी हत्या कर दी। सोमवार को एसपी उदयशंकर सिंह ने बताया कि शनिवार को गाजीपुर थाना इलाके में रहने वाली एक महिला का खून से लथपथ शव थाना ललौली इलाके के बस्तापुर गांव के बांदा-टांडा हाईवे के पास एक निर्माणाधीन घर के सीवर टैंक से मिला था। 

पिता ने बताया कि महिला का चचेरा देवर राधानगर थाना इलाके के गांव बीबीपुर निवासी ननकू उर्फ सूरज लोधी अपने साथ बाइक से मेला दिखाने ले गया था। पुलिस ने फरार आरोपी ननकू के साथी राधानगर थाना इलाके के गांव सैदाबाग निवासी सोनू लोधी, शिवम उर्फ पंचम, बीबीपुर निवासी रामचंद्र उर्फ पुत्तु और रोहित लोधी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि सऊदी अरब में रह रहे महिला के पति ने ननकू के माध्यम से तीन लाख रुपये में हत्या की साजिश रची थी। हत्या से पहले उसने एक लाख रुपये और शेष रकम बाद में देने का वादा किया था। 

पति को शक था कि पत्नी का रिश्ते के जेठ से प्रेम-प्रसंग था। साजिश के तहत ननकू साथी सोनू के साथ महिला को लेने मायके पहुंचा। फिर उसे निर्माणाधीन मकान में ले गया। जहां उसके अन्य तीन साथी भी पहुंच गए। 

 
विज्ञापन

सभी ने शराब पी, इसके बाद ननकू, सोनू और शिवम ने महिला से दुष्कर्म किया। इसके बाद ईंट से कूंच कर और महिला की जैकेट के टोपी की रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। बाद में शव को सीवर टैंक में फेंक दिया। एसपी ने बताया कि ननकू की तलाश की जा रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें