बकेवर। देवमई ब्लॉक के सुजावलपुर स्पोर्ट्स ग्राउंड में ग्रामीण युवा क्रिकेट यूनियन संस्था परिवार की ओर से आयोजित अमर शहीद प्रीमियर लीग टूर्नामेंट में हंक इलेवन स्टार स्पोर्ट्स भलिगवां और न्यू अनवी हॉस्पिटल चैलेंजर्स कानपुर की टीम के बीच सोमवार को मैच खेला गया।
टॉस जीत न्यू अनवी हॉस्पिटल चैलेंजर्स ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी कर हंक इलेवन भलिगवां की टीम ने 15 ओवर में सात विकेट खोकर 127 रन बनाए। दूसरी पारी खेलते हुए न्यू अनवी हॉस्पिटल की टीम ने 15 ओवर में छह विकेट खोकर 119 रन बनाए।
हंक इलेवन की टीम ने आठ रनों से मैच जीत लिया। राजन सिंह ने तीन ओवर में 22 रन देकर दो विकेट लिए। राजन सिंह को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर गोविंद पटेल, सुमित अवस्थी, दिलशाद, अजय कुमार, ज्ञानेंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे।