फोटो-38- बरौरा मोड स्थित पेट्रोलपंप पर प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद
- फोटो : udhampur news
फतेहपुर। मलवां थाना क्षेत्र के बरौरा मोड़ स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम पंप के पास औद्योगिक क्षेत्र से होकर निकलने वाला नाला पेट्रोल पंप निर्माण के दौरान बाधित हो गया था। नाला बंद होने से जल निकासी की समस्या को लेकर सोमवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया।
चक्की, वाजिदपुर समेत आसपास के ग्रामीणों ने पेट्रोल पंप पर आने-जाने वाला रास्ता भी रोक दिया। ग्रामीणों ने कहा कि पहले नाले की जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त कराई जाए, इसके बाद रास्ता खोला जाएगा।
ग्रामीणों का कहना है कि कई वर्षों से नाला बंद होने के कारण चक्की, साहिबापुरवा, झाड़ीरामपुर, औद्योगिक क्षेत्र, वहीदापुर और मदारीपुर के खेतों में जलभराव हो जाता है। सैकड़ों बीघा फसल डूबने से किसानों को हर वर्ष लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ता है।
किसानों ने बताया कि डीएम, एसडीएम और तहसील स्तर के अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। प्रदर्शन में सपा नेता रामेश्वर दयाल और भाजपा नेता अभिषेक त्रिवेदी भी शामिल रहे। पेट्रोल पंप मालिक ज्ञान चंद्र ने बताया कि नाला खुदवा दिया जाएगा, लेकिन तत्काल यह संभव नहीं है। उन्होंने बताया कि वह फिलहाल बाहर हैं।
फोटो-38- बरौरा मोड स्थित पेट्रोलपंप पर प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद- फोटो : udhampur news