फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: सौ किमी. की रफ्तार से गुमटी में घुसा लोडर, दुकानदार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हथगाम। तेज रफ्तार लोडर गुमटी में जा घुसा। इससे वहां बैठे दुकानदार की मौत हो गई। घटना मंगलवार दोपहर हुसैनगंज-हथगाम मार्ग की है। हादसे के बाद ग्रामीणों ने शव रखकर जाम भी लगाया।
विज्ञापन

करीब दो घंटे बाद यातायात बहाल हो सका। गुमटी में घुसने से पहले लोडर ने एक ई-रिक्शा को भी टक्कर मारी थी। चालक मौके से फरार हो गया है।
अलौदीपुर गांव निवासी राजपाल कोरी (48) रोड किनारे अपनी पान की गुमटी पर बैठा था। इसी दौरान हुसैनगंज की ओर से आ रहे तेज रफ्तार लोडर राजपाल की गुमटी में जा घुसी। इससे गुमटी के परखच्चे उड़ गए। लोडर की चपेट में आकर राजपाल की मौके पर मौत हो गई। लोडर का पहिया नाले में फंस गया। चालक लोडर छोड़कर भाग निकला। मुआवजे और चालक को पकड़ने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने रोड पर शव रखकर जाम लगा दिया। तीन थानों का फोर्स पहुंचा। कार्रवाई व मुआवजे का आश्वासन देकर करीब दो घंटे बाद पुलिस शव कब्जे में ले सकी।
बताया जा रहा है कि लोडर हुसैनगंज से ही तेज रफ्तार में निकला था। उसकी रफ्तार करीब 100 किलोमीटर के आसपास बताई जा रही है। उसने हादसे से पहले अहिंदा मोड़ पर एक ई रिक्शा में टक्कर मारी थी।
विज्ञापन

ई रिक्शा भी क्षतिग्रस्त हो गया। दुकानदार के तीन पुत्र सुशील, सुकेश, बबलू कुमार व बेटी सुशीला देवी, शर्मिला देवी हैं। हादसे से पत्नी मैना देवी व परिजनों का हाल बेहाल है। थानाध्यक्ष नितेश भारद्वाज ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें