फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बैठक में पहुंचे न स्पष्टीकरण का दिया जवाब, निलंबित किए गए वीडीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। देवमई के ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) फूल सिंह को निलंबित किया गया है। उन पर 12 जुलाई की आयोजित साप्ताहिक बैठक में उपस्थित न रहने और उसका स्पष्टीकरण न देने का आरोप है। जिला विकास अधिकारी ने मंगलवार को निलंबन का आदेश जारी किया है। उनकी जांच ब्लाॅक बहुआ के बीडीओ को सौंपी गई है।
विज्ञापन

ग्राम विकास अधिकारी फूल सिंह से बैठक में अनुपस्थित रहने के संबंध में तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया था। उनके कोई जवाब नहीं देने पर 20 जुलाई को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। उसके बाद भी ग्राम विकास अधिकारी ने अपना पक्ष नहीं रखा और न ही कार्यालय में संपर्क किया।
उनके खिलाफ ब्लाॅक देवमई के बीडीओ ने अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति की। इस पर उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना किए जाने के दोषी पाए जाने और दायित्वों के निर्वहन में शिथिलता बरतने के आरोपों में ग्राम पंचायत अधिकारी फूल सिंह तत्काल प्रभाव से डीडीओ प्रमोद सिंह चंद्रौल ने निलंबित किया है। वह निलंबन अवधि में ब्लॉक खजुहा में संबंध रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें