फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: दिन में उमस, रात में ठंड... मौसम का बदलाव पड़ रहा भारी

विज्ञापन
फोटो-05-जिला अस्पताल में ओपीडी के बाहर लगी मरीजों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
फतेहपुर। दिन में उमस और गर्मी तो सुबह-शाम हल्की ठंड के बीच मौसम में लगातार बदलाव लोगों की सेहत पर भारी पड़ रहा है। एसी-कूलर की सीधी हवा और फ्रिज का ठंडा पानी पीने से लोग सर्दी-जुकाम, खांसी, सिरदर्द, बदन दर्द और बुखार की चपेट में आ रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में सर्दी-जुकाम, खांसी और बुखार से पीड़ित मरीज पहुंचे। कई मरीजों में गले में खराश, शरीर में दर्द और कमजोरी की शिकायत भी सामने आ रही है। बच्चों में भी मौसम बदलने का असर देखने को मिल रहा है।
इसका कारण मौसम में बदलाव के बीच गर्मी और उमस से राहत पाने के लिए लोग एसी और पंखे की सीधी हवा में बैठ रहे हैं। ठंडा पानी का भी अधिक सेवन भी परेशानी बढ़ा रहा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में प्रतिदिन करीब 250 मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। चिकित्सक डॉ. निरुपम अवस्थी एसी या कूलर की सीधी हवा में सोने से बचने की सलाह दे रहे हैं। फ्रिज का बहुत ठंडा पानी पीने के बजाय सामान्य तापमान का पानी पीना बेहतर है।
सीएमएस डॉ. राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि लगातार बुखार, खांसी या श्वांस संबंधी परेशानी होने पर खुद से दवा लेने के बजाय चिकित्सक से जांच करानी चाहिए।

फोटो-05-जिला अस्पताल में ओपीडी के बाहर लगी मरीजों की भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें