फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: प्लॉट बेचने का झांसा देकर पांच लाख रुपये हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र में प्लॉट बेचने का झांसा देकर युवक से पांच लाख रुपये हड़प लिए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

बकंधा निवासी जलील अहमद ने बताया कि करीब पांच वर्ष पहले गांव के जुम्मन अहमद से प्लॉट का 10 लाख रुपये में सौदा हुआ था। बयाने के तौर पर 28 नवंबर 2020 को चेक से 2.90 लाख और 2.10 लाख रुपये नकद दिए थे। शेष रकम बैनामे के समय देनी थी।
इसी दौरान कोविड संक्रमण के चलते लॉकडाउन लग गया। स्थिति सामान्य होने के बाद जलील ने जुम्मन से प्लॉट का बैनामा कराने को कहा। लेकिन वह टालमटोल करने लगा और बयाने की रकम भी नहीं लौटाई।
विज्ञापन

आरोप है कि रुपये मांगने पर जुम्मन ने गाली-गलौज कर धमकी दी और रुपये लौटाने से इन्कार कर दिया। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें