फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: लटके ताले से विभाग कैसे करेगा समाज का कल्याण

विज्ञापन
विज्ञापन
हसवा। ब्लॉक परिसर स्थित समाज कल्याण विभाग का कार्यालय पिछले दो दिन से बंद है। इससे दूर-दराज से समस्याएं लेकर पहुंचे लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। पेंशन, छात्रवृत्ति व अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों और दस्तावेजों की जांच के लिए पहुंचे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

कमालीपुर निवासी सुरेश कुमार अपनी माता के वृद्धावस्था पेंशन के दस्तावेजों की जांच के लिए दो दिन से लगातार कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन हर बार ताले के दर्शन ही हुए। दनियाल गांव के जयपाल ने बताया कि वह छात्रवृत्ति और विकलांग सहायता योजना की जानकारी के लिए आए थे, पर कार्यालय बंद मिलने से कोई मदद नहीं मिली। मलांव गांव की शोभावती ने बताया कि यह कोई पहली बार नहीं है, बल्कि यह कार्यालय अक्सर ही बंद रहता है। स्थानीय ग्रामीण रामस्वरूप ने कहा कि समाज के कमजोर वर्गों के लिए बनी योजनाएं लागू करने वाला विभाग ही बंद रहेगा, तो जनता किससे उम्मीद रखे। स्थानीय लोगों ने बताया कि समाज कल्याण कार्यालय सप्ताह में केवल दो से तीन दिन ही खुलता है, वह भी अनियमित समय पर। इससे ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ लेने में देरी हो रही है और उन्हें बार-बार चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। बीडीओ सतीष चंद्र पांडेय ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है, जानकारी लेकर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें