फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: प्रधानमंत्री आवास की छत ढहने से गृहस्वामी की दबकर मौत, बेटा गंभीर

विज्ञापन
फाइल फोटो-05-राजकुमार। स्रोत परिजन
विज्ञापन
खखरेरू (फतेहपुर)। प्रधानमंत्री आवास की छत पर तीन फीट बाहर निकले छज्जे पर बना शौचालय ढहने से गृहस्वामी की मलबे में दबकर मौत हो गई। बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस और राजस्व टीम ने मौके पर जांच की।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के कोट गांव मजरे दौलतपुर निवासी राजकुमार (33) खागा स्थित एक फैक्टरी में मजदूरी करते थे। बृहस्पतिवार शाम वह काम से घर लौटे थे। रात करीब नौ बजे वह बड़े बेटे चेतन (13) के साथ बरामदे में बैठे थे। तभी अचानक छज्जा और उस पर बना शौचालय भरभराकर गिर गया। हादसे में दोनों मलबे में दब गए। चीख-पुकार सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद मलबा हटाकर पिता-पुत्र को बाहर निकाला गया। परिजन दोनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टर ने राजकुमार को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल चेतन को नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद पत्नी आशा देवी, बेटियां राखी, रोमा, रश्मि और छोटे बेटे रिंकू का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

परिजन के मुताबिक वर्ष 2022-23 में आशा देवी को दिव्यांग कोटे के तहत प्रधानमंत्री आवास मिला था। छज्जे पर शौचालय बनाए जाने से स्लैब पर अधिक भार पड़ गया। इससे हादसा होने की आशंका जताई जा रही है। घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य कमरे के अंदर मौजूद थे। थानाध्यक्ष विद्या प्रकाश सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रशासन की ओर से परिवार को मुआवजा दिलाया जाएगा।

फाइल फोटो-05-राजकुमार। स्रोत परिजन

फाइल फोटो-05-राजकुमार। स्रोत परिजन

फाइल फोटो-05-राजकुमार। स्रोत परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें